1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तटरक्षक बल में वर्ष 2020 तक शामिल किए जाएंगे 38 और विमान

तटरक्षक बल में वर्ष 2020 तक शामिल किए जाएंगे 38 और विमान

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी सतर्कता, तलाशी और बचाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 तक अपने बेड़े में हेलीकॉप्टरों सहित 38 और विमान शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। क्षमता बढ़ाने

भारतीय तटरक्षक बल- India TV Hindi
भारतीय तटरक्षक बल

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी सतर्कता, तलाशी और बचाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 तक अपने बेड़े में हेलीकॉप्टरों सहित 38 और विमान शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। क्षमता बढ़ाने की इस योजना के तहत समुद्री सुरक्षा बल उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच), दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर और समुद्री बहु-अभियान सतर्कता विमानों (एमएमएसए) को शामिल करेगा। तटरक्षक बल के पास इस समय बेड़े में 62 विमान एवं हेलीकॉप्टर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तटरक्षक बल 16 एएलएच की खरीदारी के लिए आगामी तीन से चार महीनों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएल) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगा।

वह दो इंजन वाले 14 भारी हेलीकॉप्टर खरीदने पर भी विचार कर रहा है। तटरक्षक बल की नजर एयरबस के यूरोकॉप्टर पर है लेकिन उसे इन्हें प्राप्त करने में दो वर्ष का समय लग सकता है क्योंकि इस मामले में रक्षा मंत्रालय में प्रस्ताव लंबित है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, हम दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर खरीदने पर विचार कर रहे हैं जिनसे समुद्र में लंबी दूरी की यात्रा करने में मदद मिल सकती है। मौजूदा चेतक हेलीकॉप्टरों के पास समुद्र के बीच बहुत आगे जाने की क्षमता नहीं है। दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर अधिक लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

Latest India News