बाली: छोटा राजन को भारत लाने की कार्रवाई तेज हो गई है। इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तारी के बाद पहली बार कोई भारतीय अधिकारी छोटा राजन से मिलने पहुंचा। भारतीय काउंसलर संजीव अग्रवाल छोटा राजन से मिलने पहुंचे औऱ करीब 25 मिनट तक उसके साथ रहे।
छोटा राजन को सुरक्षित भारत लाने के लिए विमान में तैनात होंगे कमांडो
छोटा राजन पर उसके विरोधी डॉन पहले भी जानलेवा हमला करवा चुके हैं। अब भी उन्होंने छोटा राजन को मारने की धमकी दी है। इसके मद्देनज़र भारत सरकार ने इंडोनेशिया से अनुरोध किया है कि छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ाई जाए। गैंगस्टर छोटा राजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे भारत लाने वाले विमान में कमांडो तैनात किए जाएंगे।
छोटा राजन ने की थी अपना सेल बदलने की मांग
छोटा राजन ने बाली पुलिस से अपने सेल को बदलने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक छोटा राजन ने बाली पुलिस को कहा था कि, जेल के सेल में मौजूद स्थानीय अपराधी उसे परेशान कर रहे हैं इसलिए उसका सेल बदला जाए। छोटा राजन ने ये भी कहा कि उसे किडनी के साथ हार्ट की समस्या भी है लेकिन मेडिकल सुविधा भी अच्छी तरह से नहीं मिल रही है।
Latest India News