1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुबई में संकट में फंसे नागरिकों के पास पहुंचा भारतीय दूतावास

दुबई में संकट में फंसे नागरिकों के पास पहुंचा भारतीय दूतावास

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि सउदी अरब में भारतीय दूतावास के आधिकारी संकट में फंसे अपने नागरिकों के पास दुबई पहुंचे।

stranded indian in dubai- India TV Hindi
stranded indian in dubai

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि सउदी अरब में भारतीय दूतावास के आधिकारी संकट में फंसे अपने नागरिकों के पास दुबई पहुंचे हैं, जिन्होंने एक पखवाड़े से अधिक समय एक बस में बिताया। उन्हें नौकरी दिलाने वाली एक एजेंसी ने झांसा दिया था।

स्वराज ने ट्वीट किया, 'हमारे दूतावास अधिकारियों ने आकाश से संपर्क किया है ..वे लोग मामले का हल करने की कोशिश कर रहे हैं।' आकाश उन भारतीयों में एक है, जिसे दुबई में एक प्लेसमेंट एजेंसी ने झांसा दिया। उसने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी।

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक युवकों को उनकी प्लेसमेंट एजेंसी ने झांसा दिया और कुछ भारतीय प्रवासियों से मदद मिलने से पहले तक उन्होंने दुबई के बाहरी इलाके में एक पखवाड़े से अधिक समय एक बस के अंदर बिताया।

विदेश मंत्री ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें सउदी अरब में भारतीय दूतावास से एक रिपोर्ट मिली थी कि कुछ नागरिक दुबई में फंसे हुए हैं जो कथित तौर पर प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा छले गए हैं।

Latest India News