1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय नौसेना से 'सी हैरियर्स' की विदाई, 'MiG-29K' का स्वागत

भारतीय नौसेना से 'सी हैरियर्स' की विदाई, 'MiG-29K' का स्वागत

भारतीय नौसेना ने आज अपने नौसेना स्टेशन पर एक आधिकारिक समारोह में अपने प्रतिष्ठित लड़ाकू विमान 'सी हैरियर एफआरएस' को विदाई दी और नए लड़ाकू विमान 'MiG-29K' को शामिल किया।

indian navy mig-29k- India TV Hindi
indian navy mig-29k

पणजी: भारतीय नौसेना ने आज अपने नौसेना स्टेशन पर एक आधिकारिक समारोह में अपने प्रतिष्ठित लड़ाकू विमान 'सी हैरियर एफआरएस' को विदाई दी और नए लड़ाकू विमान 'MiG-29K' को शामिल किया। ब्रिटेन निर्मित 'सी हैरियर एफआरएस' 1983 में शामिल होने के बाद से ही भारतीय नौसेना का मुख्य आधार रहा और उसे आईएनएस विक्रांत पर रखा गया।

भारतीय नौसेना में इस प्रतिष्ठित लड़ाकू विमान की जगह पर रूस के नए लड़ाकू विमान 'MiG-29K' ने ले ली है। 'MiG-29K' अब भारतीय नौसेना के आईएनएएन 300 दस्ते का हिस्सा होगा।

गोवा के आईएनएस हंसा बेस में आयोजित इस आधिकारिक समारोह में एडमिरल आर.के. धोवन और सेवानिवृत्त एडमिरल अरुण प्रकाश मौजूद थे।

Latest India News