नई दिल्ली: खूंखार आतंकी संगठन आईएस के बेरहम आतंकी जिहादी जॉन के मारे जाने बाद एक नया जिहादी जॉन सुर्खियों में बना हुआ है। आतंकियों द्वारा जारी किए गए वीडियो में एक आतंकी कुछ बंधकों की हत्या करते हुये दिखाया गया है। इसी आतंकी के बारे में कहा जा रहा कि यह भारतीय मूल का सिद्धार्थ धर है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक धर पूर्वी लंदन का रहने वाला है और धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बदलकर अबु रूमेसाह कर लिया है। धर मुस्लिम महिला आइशा से शादी के पहले तक हिन्दू था। कहा जा रहा है कि उसकी मुस्लिम पत्नी ने ही उसे अतिवादी बनाया। धर के पड़ोसी ने बताया कि उसकी पत्नी ने ही उसे कट्टर इस्लाम बनाया।
ब्रिटेन में आतंकवाद की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे सिद्धार्थ धर को गिरफ्तार भी कर लिया गया था जो 2014 में जमानत पर रिहा होने के बाद अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीरिया चला गया। सिद्धार्थ धर की बहन ने आवाज की पहचान कुछ हद तक अपने भाई के तौर पर की है लेकिन उसे यकीन नहीं हो पा रहा है कि उसका भाई IS में शामिल हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि बंधकों की निर्मम हत्या करने वाला जिहादी जॉन अमेरिकी हमलों में मारा गया जिसके बाद अब एक नया जिहादी जॉन सुर्खियों में है। वहीं हाल ही में जारी किए गए नए वीडियो में नए जिहादी जॉन के बाद एक जूनियर जिहादी जान की चर्चा भी है।
जूनियर जिहादी जॉन काफिरों यानि इस्लाम ना मानने वालों को मारने की बात कह रहा है। इस जिहादी जॉन का जन्म दक्षिण लंदन में रहने वाले एक नाईजीरियाई मूल के ईसाई परिवार में हुआ है। उसकी माँ ने इस्लाम कुबूल कर लिया और अपने बेटे के साथ IS में शामिल होने के लिए सीरिया चली गई। लंदन में रह रहे जूनियर जिहादी जॉन के नाना ने भी वीडियो की पुष्टि की
Latest India News