1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीलंका में भारतीय फोटो जर्नलिस्‍ट गिरफ्तार, स्‍कूल में अवैध रूप से घुसने का आरोप

श्रीलंका में भारतीय फोटो जर्नलिस्‍ट गिरफ्तार, स्‍कूल में अवैध रूप से घुसने का आरोप

श्रीलंका में पुलिस ने भारत में रहने वाले एक फोटो जर्नलिस्ट को स्कूल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पत्रकार यहां ईस्टर रविवार बम धमाकों के संबंध में समाचार संकलन के लिए आया था।

<p>Sri Lanka</p>- India TV Hindi
Sri Lanka

कोलंबो। श्रीलंका में पुलिस ने भारत में रहने वाले एक फोटो जर्नलिस्‍ट को स्कूल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पत्रकार यहां ईस्टर रविवार बम धमाकों के संबंध में समाचार संकलन के लिए आया था। 

पुलिस ने बताया कि नयी दिल्ली से रायटर संवाद समिति के लिए काम करने वाले सिद्दीकी अहमद दानिश को कथित तौर पर नेगोम्बो के एक स्कूल में जबर्दस्ती घुसने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिद्दीकी स्कूल प्रशासन से बात करना चाहता था। 

सिद्दीकी को नेगाम्बो की अदालत ने 15 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया है। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 लोग घायल हुये थे। 

Latest India News