1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय डाक: मदर टेरेसा पर स्मारक डाक टिकट जारी

भारतीय डाक: मदर टेरेसा पर स्मारक डाक टिकट जारी

मुंबई: मदर टेरेसा को औपचारिक रूप से संत घोषित किए जाने की खुशी में भारतीय डाक ने उनपर स्मारक डाक टिकट जारी की। सरकारी विग्यप्ति के अनुसार केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां डिवाइन

mother teresa- India TV Hindi
mother teresa

मुंबई: मदर टेरेसा को औपचारिक रूप से संत घोषित किए जाने की खुशी में भारतीय डाक ने उनपर स्मारक डाक टिकट जारी की। सरकारी विग्यप्ति के अनुसार केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल में आयोजित एक समारोह में डाक टिकट जारी किया।

मिशरिज ऑफ चैरिटी के प्रतिनिधि के रूप में बिशप एग्नेलो ग्रेसियस और सिस्अर रूबेला समारोह में उपस्थित थे। गौरतलब है कि अपना पूरा जीवन गरीबों और वंचितों की सेवा में लगाने वाली मदर टेरेसा को आज रोम के वेटिकन सिटी में कैथोलिक पोप फ्रांसिस ने औपचारिक रूप से संत घोषित किया है।

Latest India News