1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे सीट पर बैठ बैठे पता चलेगा टॉयलेट खाली या नहीं

रेलवे सीट पर बैठ बैठे पता चलेगा टॉयलेट खाली या नहीं

नई दिल्ली: रेल में लंबी दूरी का सफर कर रहे हैं, किसी और कोच या सीट के यात्री ने टॉयलेट आक्यूपाइड कर रखा है तो इसके लिए अब ऑपको टॉयलेट सीट तक जाने की जरूरत

रेलवे सीट पर बैठ बैठे...- India TV Hindi
रेलवे सीट पर बैठ बैठे पता चलेगा टॉयलेट खाली या नहीं

नई दिल्ली: रेल में लंबी दूरी का सफर कर रहे हैं, किसी और कोच या सीट के यात्री ने टॉयलेट आक्यूपाइड कर रखा है तो इसके लिए अब ऑपको टॉयलेट सीट तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब रेलवे ऐसी खास सुविधा देने जा रहा है कि आप अपनी सीट पर बैठे बैठे ही जान सकेंगें कि फिलहाल टॉयलेट खाली है और आप वहां जा सकते हैं। रेलवे यह सुविधा यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए लाया है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना 2 करोड़ यात्री सफर करते हैं।   

क्या होगी सुविधा-   

शौचालय के गेट के पास जाकर आक्यूपाइड या वैकेंट की जानकारी लेने के दिन पुराने हो गए। अब यह सब अपनी सीट पर बैठे बैठे ही मालूम हो जाएगा। न न ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अब कोई रेलवे कर्मी आपको बताएगा कि टॉयलेट फिलहाल खाली है बल्कि रेलवे ने हर कोच के दोनों तरफ तरफ टॉयलेट अक्यूपाइड स्टेटस मशीन लगाई हैं। हालांकि इसे फिलहाल ट्रायल के लिए कुछ ट्रेनों में ही लगाया गया है। जानकारी के तौर पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के एसी टू कोच के दोनों तरफ इस तरह की मशीने लगाई गई हैं।

रेलवे का स्वच्छता पर खासा जोर-

रेलवे स्वच्छता पर खासा जोर दे रहा है। जहां एक ओर रेलवे में इन दिनों बायो टॉयलेट लगाने का काम जोरों पर है वहीं टॉयलेट अक्यूपाइड स्टेटस मशीनें लगाने का काम भी शुरु कर दिया गया है। इस मशीन में सूचना देने के लिए हरी व लाल एलईडी लाइट का प्रयोग किया गया है।

Latest India News