1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लागू हुआ ट्रेनों का नया टाइम टेबल, जानिये कौनसी ट्रेन का बदला समय

लागू हुआ ट्रेनों का नया टाइम टेबल, जानिये कौनसी ट्रेन का बदला समय

नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो एक बार अपनी ट्रेन के आने-जाने का समय जरूर जांच लें क्योंकि रेलवे आज से समय सारिणी बदल रहा है। रेलवे द्वारा

लागू हुआ ट्रेनों का...- India TV Hindi
लागू हुआ ट्रेनों का नया टाइम टेबल, जानिये कौनसी ट्रेन का बदला समय

नई दिल्ली: अगर आप ट्रेन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो एक बार अपनी ट्रेन के आने-जाने का समय जरूर जांच लें क्योंकि रेलवे आज से समय सारिणी बदल रहा है। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रेलवे की नई समय-सारणी एक अक्टूबर 2015 से लागू की जाएगी।

भारतीय रेलवे की सभी गाड़ियां वर्तमान में लागू समय-सारणी के अनुसार 30 सितंबर तक चलती रहेंगी।

ये है ट्रेनों का नया टाइम टेबल....

  • गाड़ी संख्या 04851 मेड़ता रोड-चूरू-मेड़ता रोड डेमू स्पेशल 01 अक्टूबर से मेड़ता रोड से हर दिन सुबह 06:35 बजे के बजाय बदले हुए समय सुबह 06:40 बजे रवाना होकर दोपहर 01:25 बजे के स्थान पर बदले हुए समय दोपहर 01:15 बजे चूरू पहुंचेगी
  • गाड़ी संख्या 04852, चूरू-मेड़ता रोड डेमू स्पेशल ट्रेन 01 अक्टूबर से चूरू से हर दिन दोपहर 03:45 बजे के बजाय दोपहर 03:40 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे के बजाय रात 10:00 बजे मेड़ता रोड पहुंचेगी
  • 12192, श्रीधाम एक्सप्रेस अब जबलपुर से शाम 5.45 की जगह शाम 5.30 पर रवाना होगी
  • 11057/11058, पठानकोट एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक स्टेशन की बजाए मुंबई सीएसटी तक चलेगी
  • 10 दिसंबर से 12615/12616 जीटी एक्सप्रेस नई दिल्ली की जगह सराय रोहिल्ला स्टेशन तक चलेगी
  • पातालकोट एक्सप्रेस का नंबर 14010/14009 से बदलकर 14624/1462 हो गया है
  • 19063/19064 उधना-दानापुर-उधना एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन उधना से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को एवं दानापुर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को चलाई जाएगी
  • 12192 जबलपुर नई दिल्ली का समय बदला गया है. रेलवे ने इन ट्रेनों के नम्बर भी बदले हैं, ये ट्रेनें हैं 14010 दिल्ली सराय रोहला छिंदवाड़ा अब ये 14624 कहलाएगी। 14009 छिंदवाड़ा दिल्ली सराय रोहला अब 14623 होगी
  • 14259 रामेश्वरम वाराणसी ट्रेन अब 15119 और 14260 वाराणसी- रामेश्वरम 15120 कहलाएगी
  • जयपुर-उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस एक अक्टूबर से जयपुर से 6:40 के स्थान पर 6:15 पर प्रस्थान करेगी और परिवर्तित समय दोपहर 1:15 पर उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से 2:15 के स्थान पर परिवर्तित समय दोपहर 3:05 पर प्रस्थान करके रात परिवर्तित समय रात 10:05 पर जयपुर पहुंचेगी

अगली स्लाइड में टर्मिनलों की शिफ्टिंग......

Latest India News