1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP-दिल्ली में धूप, बिहार में बदली, MP में लू का असर

UP-दिल्ली में धूप, बिहार में बदली, MP में लू का असर

भोपाल में अन्य स्थानों सहित गुरुवार की सुबह से गर्मी के साथ लू का असर बना हुआ है, वहीं बिहार की राजधानी पटना रहित अन्य स्थानों में आंशिक बदली रही लेकिन दिल्ली व उत्तर प्रदेश में तेज धूप बनी रही।

weather of inadian states- India TV Hindi
weather of inadian states

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अन्य स्थानों सहित गुरुवार की सुबह से गर्मी के साथ लू का असर बना हुआ है, वहीं बिहार की राजधानी पटना रहित अन्य स्थानों में आंशिक बदली रही लेकिन दिल्ली व उत्तर प्रदेश में तेज धूप बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान बिहार के कई राज्यों के क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं, बिहार में लू के साथ धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं, दिल्ली के आसमान साफ रहने के साथ तापमान बढने व शाम को आंधी आने की संभावना के साथ उमस व गर्मी बढने के आसार है।

गुरुवार को पटना का न्यनूतम तापमान 25 डिग्री व दिन का अधिकतम तापमान 37 ड़िग्री, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, पूर्णिया में 21.1 डिग्री, गया 29.3 डिग्री, भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री इंदौर 28.2 डिग्री, ग्वालियर 25.5 डिग्री, जबलपुर 31.5 डिग्री, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास और उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास व आद्ररता 70 फीसदी, लखनऊ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, बनारस का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर 24.6 डिग्री, गोरखपुर 26 डिग्री, बांदा 29 डिग्री और इलाहाबाद 27 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, भागलपुर 36.6 डिग्री, गया 44.5 डिग्री, भोपाल का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, इंदौर 44.5 डिग्री, ग्वालियर 46.4 डिग्री, जबलपुर का 44.2 डिग्री दिल्ली का तापमान सामान्य से तान डिग्री अधिक 43.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, लखनऊ 44.5 डिग्री,  दर्ज किया गया।

Latest India News