नई दिल्ली: जहां एक ओर भारत सरकार ने पोर्न साइट पर नकेल कसने के लिये आहिस्ते आहिस्ते इस पर प्रतिबंध लगाना शुरु कर दिया है वहीं दूसरी ओर एक सर्वे में पता चला है कि इन दिनों भारतीय महिलाएं कुछ ज्यादा ही पॉर्न देखने लगी हैं।
पॉर्नहब और रेडट्यूब नाम की दो अडल्ट साइट्स के सर्वे में यह सामने आया है कि महिलाओं द्वारा पॉर्न देखे जाने के मामले में भारत की स्थिति सातवें पायदान से ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गई है।
इन दोनों वेबसाइट्स पर हर महीने कुल मिलाकर करीब 4 करोड़ नए विज़िटर्स आते हैं। साइट्स के मुताबिक दुनियाभर में पॉर्न देखने वालों में 24 फीसदी संख्या महिलाओं की है जबकि 76 फीसदी पुरुष ऐसा करते हैं।
हालांकि ये आंकड़ा जरूर ये स्पष्ट करता है कि अभी भी पॉर्न देखने वालों में पुरुषों की संख्या ही सबसे ज्यादा है। लेकिन महिलाओं की इस संख्या में पिछले साल के मुकाबले 1 फीसदी का इजाफा हुआ है जो इस ओर इशारा करता है कि ये अंतर धीरे-धीरे खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है।
अगले स्लाइड में जानें पॉर्न देखने के मामले में कौन देश है अव्वल........
Latest India News