1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदुस्तान का नया दुश्मन, टारगेट पर है ‘गणतंत्र दिवस परेड’!

हिंदुस्तान का नया दुश्मन, टारगेट पर है ‘गणतंत्र दिवस परेड’!

नई दिल्ली: अंसार-उत-तवाहिद नाम के आतंकी संगठन का चीफ शफी अरमार गणतंत्र दिवस से ठीक पहले देश में तबाही मचाने का खतरनाक प्लान तैयार कर रहा है। अपने नापाक मंसूबों को अंजाम तक पहुंचाने के

shafi armar- India TV Hindi
shafi armar

नई दिल्ली: अंसार-उत-तवाहिद नाम के आतंकी संगठन का चीफ शफी अरमार गणतंत्र दिवस से ठीक पहले देश में तबाही मचाने का खतरनाक प्लान तैयार कर रहा है। अपने नापाक मंसूबों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए इसने आंतक की फौज भी तैयार कर ली है।

हिंदुस्तान के खिलाफ आतंक के इस नए आका का ये खूनी प्लान ISIS के चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बेनकाब हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला है कि इन चारों संदिग्ध आतंकियों को शफी अरमार ने ही इंटरनेट के जरिए दहशत फैलाने के लिए भर्ती किया था। इंटरनेट के जरिए ही शफी ने इन चारों नौजवानों का ब्रेनवाश किया और फिर इन्हें हिंदुस्तान के खिलाफ हथियार बनाकर धमाकों की साजिश रची थी।

नौजवानों को जेहाद के नाम पर दी जहर बांटने की ट्रेनिंग

इन चारों आतंकियों ने जांच ऐजेंसियों के सामने शफी के नापाक इरादों का भी खुलासा किया। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन अंसार-उत-तवाहिद का आका 32 वर्षीय शफी अरमार दक्षिण भारत के भटकल का रहने वाला है और इसी ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए बड़े पैमाने पर हिंदुस्तान के अलग-अलग इलाकों से भटके हुए नौजवानों को जेहाद के नाम पर जहर बांटने की ट्रेनिंग दी।

खुफिया ऐजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, शफी अरमार फिलहाल वजिरिस्तान में मौजूद है और वहीं बैठकर हिंदुस्तान में आतंकियों का रिक्रूटमेंट सेल चला रहा है। शफी का बड़ा भाई सुल्तान अरमार जो कभी सिमी का सदस्य हुआ करता था। सुल्तान ने अपने छोटे भाई शफी के साथ मिलकर हिंदुस्तान में ISIS के लिए आतंकियों की भर्ती शुरू की और अपने रिक्रूटमेंट सेल को नाम दिया अंसार-उत-तवाहिद। हालांकि, बाद में सुल्तान अरमार सिरिया में लड़ता हुआ मारा गया और संगठन की कमान शफी अरमार ने अपने हाथों में थाम ली।

हिंदुस्तान का नया दुश्मन!

खुफिया ऐजेंसियों का ये भी दावा है कि हिंदुस्तान में इंडियन मुजाहिद्दीन की कमर टूटने के बाद आईएसआई ने इंडियन मुजाहिद्दीन के पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को लेकर देश में पहले से मौजूद नेटवर्क के जरिए अंसार-उत-तवाहिद नाम का ये नया संघठन तैयार कर दिया यानि नाम अलग-चेहरे अलग लेकिन काम वही...देश में दहशत फैलाना।

इस संगठन की जानकारी पहली बार स्पेशल सेल और जांच ऐजेंसियों को तब लगी जब राजस्थान से कई स्लीपर सेल को गिरफ्तार कर बड़े पैमाने पर हथियार और बारूद की बरामदगी हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ की इंडियन मुदाहिद्दीन और सिमी के सभी आतंकी अब एक बैनर के तले आ चुके हैं और नए बैनर का नाम रखा गया अंसार-उत-तवाहिद।

कई शहरों में तबाही का ‘खौफनाक प्लान’

सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हांथ लगे ये 4 आतंकी जल्द कोई बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही ये स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गए। दरअसल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने हिंदुस्तान में अल-कायदा इंडिया सब-कोंनटिनेंट, अंसार-उत-तवाहिद जैसे कई संगठन तैयार कर भारत में तबाही की बड़ी साजिश रच रहा है लेकिन पहले अल-कायदा के आतंकियों की गिरफ्तारी और इस नए मॉडयूल के आतंकियों की गिरफ्तारी ने आईएसआई के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।  

Latest India News