1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला

दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली: दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो और स्पाइसजेट के विमान टैक्सी वे पर आमने-सामने आ गए थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती

Indigo-Spicejet- India TV Hindi
Image Source : PTI Indigo-Spicejet

नई दिल्ली: दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो और स्पाइसजेट के विमान टैक्सी वे पर आमने-सामने आ गए थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "176 यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली लेकर लौट रहे इंडिगो की उड़ान संख्या 6सी-729 ने हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सी वे पर अपने सामने स्पाइसजेट के विमान को देखा।"

रनवे पर दोनों विमानों की टक्कर से एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह यह घटना हुई और इस मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

स्पाइसजेट ने अपने बयान में कहा, "दिल्ली से हैदराबाद जाने वाले स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 123 ने हमेशा की तरह दिल्ली हवाईअड्डे पर एटीसी के निर्देशों का पालन किया।"

बयान में कहा गया, "उड़ान भरने के दौरान चालक दल के सदस्य को उसी टैक्सी वे पर दूसरी दिशा में अन्य विमान दिखा। तुरंत ही चालक दल के सदस्य ने विमान को रोक दिया और एटीसी को सूचित किया।"

बयान में कहा गया कि स्पाइसजेट अपने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करता। संबंधित अधिकारियों को इस संबध में सूचित कर दिया गया है।

Latest India News