1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना: कॉलेज ने सुनाया अजीबोंगरीब फरमान, कहा- बताओ वर्जिन हो या नहीं

पटना: कॉलेज ने सुनाया अजीबोंगरीब फरमान, कहा- बताओ वर्जिन हो या नहीं

यही नहीं कॉलेज ने कर्मचारियों को ये सब मैरिटल स्टेटस के एक फॉर्म में बताने को कहा। कॉलेज ने ऐसा क्यों कहा इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Indira Gandhi Institute of Medical Sciences- India TV Hindi
Indira Gandhi Institute of Medical Sciences

पटना: बिहार की राजधानी पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IGIMS) के घोषणा पत्र पर सवाल उठ रहे हैं। आईजीआईएमएस ने अपने कर्मचारियों से ऐसी मांग की है जो बहुत ही अजीबोंगरीब है। दरअसल आईजीआईएमएस पटना ने अपने कर्मचारियों को ये बताने को कहा है कि वो वर्जिन है या नहीं। कॉलेज ने कहा कि कर्मचारियों को ये भी बताना होगा कि उनकी कितनी पत्नियां हैं। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस
 
यही नहीं कॉलेज ने कर्मचारियों को ये सब मैरिटल स्टेटस के एक फॉर्म में बताने को कहा। कॉलेज ने ऐसा क्यों कहा इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कई कर्मचारियों ने ऐसी जानकारियां मांगने को गलत माना है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।

Indira Gandhi Institute of Medical Sciences

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...
इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

 

Latest India News