1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर: साधुओं से भरी मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

इंदौर: साधुओं से भरी मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

इन्दौरः उज्जैन सिंहस्थ से लौट रहे साधुओं से भरी एक मेटाडोर मंगलवार को सुबह राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने की

accident- India TV Hindi
accident

इन्दौरः उज्जैन सिंहस्थ से लौट रहे साधुओं से भरी एक मेटाडोर मंगलवार को सुबह राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश में साधुओं के वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो साधुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंहस्‍थ से लौट रहे थे साधु, बायपास के पास ट्रक ने मारी टक्‍कर

घटना मंगलवार सुबह राजगढ़ जिले के व्यावरा में हुई। सिंहस्थ समाप्ति के बाद साधुओं का अपने-अपने स्थानों में लौटने का सिलसिला चल रहा है। मुरैना हनुमानगढ़ क्षेत्र में रहने वाले साधुओ का एक जत्था लौट रहा था। ब्यावरा बायपास के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साधुओं के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साधुओं की मेटाडोर पलट कर नाले में जा गिरी।

दो साधुओं की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में दो साधुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साधुओं को 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

Latest India News