1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर: मनचलों ने की हद पार, बीच सड़क मॉडल का स्कर्ट खींचकर की अश्लील बात

इंदौर: मनचलों ने की हद पार, बीच सड़क मॉडल का स्कर्ट खींचकर की अश्लील बात

ये मॉडल स्कूटी पर थी और आरोपी बाइक पर थे। चलती बाइक पर ही आरोपियों ने मॉडल की स्कर्ट खींचने की कोशिश की। इस खींचतान में मॉडल स्कूटी से नीचे गिर गई। उसे कई जगह चोट आई हैं।

Indore: model sexually harassed while riding scooter- India TV Hindi
इंदौर: मनचलों ने की हद पार, बीच सड़क मॉडल का स्कर्ट खींचकर की अश्लील बात  

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मॉडल से छेड़छाड़ की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पीड़ित मॉडल ने ट्वीट कर अपने साथ हुई बदसलूकी की शिकायत की। मॉडल के मुताबिक दो लड़कों ने चलती स्कूटी पर उसके कपड़े खींचने की कोशिश की। आरोपियों से बचने की कोशिश में मॉडल चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गई जिसकी वजह से उसे चोट आई है। पीड़ित का ट्वीट देखकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मॉडल को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया है।

मॉडल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं अपनी स्कूटी से जा रही थी तभी दो युवकों ने मेरी स्कर्ट खींचने की कोशिश की और कहा कि दिखाओ इसके नीचे क्या है? उन्हें रोकने की कोशिश में मेरी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और मैं नीचे गिर गई।' उसने आगे लिखा, 'यह घटना इंदौर के सबसे व्यस्त सड़क पर हुआ, लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। वो भाग गए और मैं उनकी गाड़ी का नंबर भी नहीं देख सकी। मैंने खुद को कभी इतना असहाय नहीं पाया। मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं जो सबकुछ चुपचाप सह जाऊं।'

ये मॉडल स्कूटी पर थी और आरोपी बाइक पर थे। चलती बाइक पर ही आरोपियों ने मॉडल की स्कर्ट खींचने की कोशिश की। इस खींचतान में मॉडल स्कूटी से नीचे गिर गई। उसे कई जगह चोट आई हैं। ये चोट तो ठीक हो जाएंगी लेकिन जो जख्म उसके दिलो दिमाग पर लगा वो कभी नहीं भर पाएगा। इंदौर के मंगल सिटी मॉल के पास अंजाम दी गई ये वारदात 22 अप्रैल रविवार की है। स्कूटी पर जा रही मॉडल अकेली थी तभी बाइक सवार आरोपियों ने उससे बदसलूकी की।

इस घटना के बाद ये मॉडल इतना ज्यादा सहम गई थी कि पुलिस में शिकायत तक नहीं कर पाई। हां बाद में उसने ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई। मॉडल का ट्वीट तेज़ी से वायरल हुआ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक भी बात पहुंची। शिवराज सिंह ने मॉडल के ट्वीट को री ट्वीट किया और इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया जिसके बाद इंदौर पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है।

Latest India News