1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: तीन हज़ार ना मिलने पर प्लंबर ने की हत्या

मप्र: तीन हज़ार ना मिलने पर प्लंबर ने की हत्या

इन्दौर के बहुचर्चित राजकुमारी कटारिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या पास के स्कूल में प्लम्बिंग का काम करने वाले ने पैसों के लिए की थी। घटना वाले दिन मृतक ने उसे काम के लिए बुलाया था।

murder

50 हजार रुपये की थी जरुरत-
उसे 50 हजार रुपये की जरुरत थी। घटना वाले दिन उन्होनें बाथरुम में सीमेंट लगाने के लिए उसे बुलाया था। वह काम करके उनसे तीन हजार रुपये की मांग की थी। लेकिन उन्होंने इतने पैसे देने से मना कर दिया और मजदूरी के 300 रुपये देने की बात कही। इसे लेकर विवाद हो गया। सोनू ने बताया कि उसने पहले से ही सोच रखा था कि अगर 3000 हजार रुपये नहीं दिये तो वह हत्या कर घर में रखे पैसे और कीमती सामान ले जायेगा। पैसे नहीं मिले तो उसने अपने साथ लाए गये औजार से उनपर हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गया।

खोली जाएगी पुरानी फाइल-
पुलिस ने बताया कि 2006 में भी सोनू के ऊपर राखी नाम की महिला की हत्या का आरोप था। वह जेल भी गया था लेकिन पर्याप्त सबूत ना होने की वजह से वह छूट गया। अब इस मामले की फाइल भी फिर से खोली जायेगी.

Latest India News