1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंद्राणी मुखर्जी अस्‍पताल में भर्ती, डॉक्‍टरों ने हालत नाजुक बताई

इंद्राणी मुखर्जी अस्‍पताल में भर्ती, डॉक्‍टरों ने हालत नाजुक बताई

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की में आरोपी बनाई गई इद्राणी मुखर्जी मुंबई के जेज अस्‍पताल में बेहोश हो गई है। डॉक्‍टरों ने शक जताया है कि इंद्राणी ने नींद की गोलियों का सेवन कर

इंद्राणी मुखर्जी...- India TV Hindi
इंद्राणी मुखर्जी अस्‍पताल में भर्ती, हालत नाजुक

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की में आरोपी बनाई गई इद्राणी मुखर्जी मुंबई के जेज अस्‍पताल में बेहोश हो गई है। डॉक्‍टरों ने शक जताया है कि इंद्राणी ने नींद की गोलियों का सेवन कर लिया है। इंद्राणी मुखर्जी की हालत नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि इंद्राणी मुखर्जी को बैचेनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

इंद्राणी को दोपहर 2 बजे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि शीना बोरा मर्डर केस की जांच महाराष्‍ट्र सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। 29 सितंबर को शीना मर्डर केस में सीबीआई ने शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, सौतेले पिता संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को मुख्य आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया कर लिया है ।

गौरतलब है कि इंद्राणी को बेटी शीना के मर्डर से जुड़ें मामलें में मुंबई में हिरासत में लिया गया था। मुंबई की बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को पांच अक्टूबर तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेजा था। पुलिस ने इंद्राणी और उसके ड्राइवर श्याम राय को सात सितंबर को गिरफ्तार किया था।

Latest India News