1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर केस: 2 आरोपियों के साथ इंद्राणी आज होगी अदालत में पेश

शीना मर्डर केस: 2 आरोपियों के साथ इंद्राणी आज होगी अदालत में पेश

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड के सभी तीन आरोपियों इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और श्याम राय को आज दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा। आज तीनों की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है। पुलिस आज उनकी

2 आरोपियों के साथ...- India TV Hindi
2 आरोपियों के साथ इंद्राणी आज होगी अदालत में पेश

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड के सभी तीन आरोपियों इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और श्याम राय को आज दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा। आज तीनों की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है।

पुलिस आज उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकती है। 14 दिनों की पुलिस हिरासत मिल सकती है जिनमें से 12 दिन खत्म हो चुके हैं।
मुम्बई पुलिस ने कहा कि शीना बोरा के प्रोफाइल के डिजिटल सुपरइंपोजिशन का मिलान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जंगल से मिली खोपड़ी से हो गया है।

पुलिस ने कहा कि उसने मामले में स्टार इंडिया के पूर्व CEO पीटर मुखर्जी को अब तक क्लीन चिट नहीं दी है।

शीना बोरा के प्रोफाइल के डिजिटल सुपरइंपोजिशन का मिलान रायगढ़ के पेन तहसील स्थित जंगल से मिली खोपड़ी से होना यह पता लगानेे के लिए महत्वपूर्ण है कि जो खोपड़ी मिली है वह पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना की ही है।

शीना की अप्रैल 2012 में हत्या करने और उसका शव रायगढ़ के जंगल में ठिकाने लगाने के आरोप में इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व चालक श्याम राय को गिरफ्तार किया गया है।

मुम्बई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कल शाम मैं कहा, शीना के प्रोफाइल के डिजिटल सुपरइंपोजिशन का मिलान रायगढ़ के जंगल से मिली खोपड़ी से हो गया है।

अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने अभी तक पीटर को कोई क्लीन चिट नहीं दी है।

पीटर मुखर्जी हालांकि आरोपी नहीं हैं लेकिन उनसे कल लगातार तीसरे दिन शीना हत्या मामले में खार थाने में गहन पूछताछ की गई।

पुलिस पीटर और इंद्राणी के वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शीना का शव रायगढ़ ले जाने के लिए इस्तेमाल की गयी कार बरामद कर ली गयी है और पता चला है कि उसका मालिक कोई तीसरा पक्ष था।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला है कि इंद्राणी की कंपनी के एक कर्मचारी ने शीना की हत्या के बाद उसके नाम से ईमेल भेजे।

मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, पीटर और अन्य से कल खार पुलिस थाने में दिन भर पूछताछ की गई।

इंद्राणी और संजीव की बेटी विधि कल पहली बार पुलिस थाने गयी और अपना बयान दर्ज कराने के बाद शाम में चली गई। विधि को पीटर ने गोद लिया हुआ है।

गुरूवार को पुलिस ने दावा किया था कि इंद्राणी ने शीना की हत्या की बात कबूल कर ली।

Latest India News