1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंद्राणी की हालत नाजुक, अगले 48 घंटे काफी अहम: जेजे अस्पताल

इंद्राणी की हालत नाजुक, अगले 48 घंटे काफी अहम: जेजे अस्पताल

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है और अगले 48 घंटे उनकी जिंदगी के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण हैं। जेजे अस्‍पताल के डॉ लहाने ने कहा है

इंद्राणी की हालत...- India TV Hindi
इंद्राणी की हालत नाजुक, अगले 48 घंटे काफी अहम

मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है और अगले 48 घंटे उनकी जिंदगी के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण हैं। जेजे अस्‍पताल के डॉ लहाने ने कहा है कि इंद्राणी की सेहत में कल की तुलना में सुधार है, पर वह अभी खतरे से बाहर नहीं है। इंद्राणी गहरी नींद में है और वह 48 घंटे निगरानी में रहेगी। उनकी इईजी रिपोर्ट सामान्‍य बताई जा रही है और बाकी अंग बराबर काम कर रहे हैं।

अगले 48 घंटे खतरे से बाहर नहीं

डॉक्‍टरों के अनुसार इंद्राणी की सेहत के लिए अगले 48 घंटे बेहद महत्‍वपूर्ण है। उनको ऑक्‍सीजन लगाई गई है, पर वेंटीलेटर पर नहीं रखा गया है।

यूरिन टेस्‍ट की रिपोर्ट से पता चलेगा कि क्‍या खाया था?

गैस्ट्रिक टेस्ट में नहीं पता चला की दवाई कौन सी थी क्योंकि दवा घुल जाती है। यूरिन टेस्ट की रिपोर्ट कल शाम तक आएगी जिसमे पता चलेगा कि क्या खाया था। कल शाम तक केमिकल रिपोर्ट आ जाएगी।

इंद्राणी मुखर्जी की वकील गुंजन मंगला की पर कोर्ट ने जे जे हॉस्पिटल को निर्देश देते हुए इंद्राणी की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट को देखने के बाद कोर्ट आगे निर्देश देगी। गौरतलब है कि इंद्राणी की वकील गुंजन मंगला ने आज दोपहर दो बजे किल्‍ला कोर्ट में एप्लीकेशन मूव की करते हुए कहा था कि उन्हें इंद्राणी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही।

क्‍या लिखा आवेदन में

एडवोकेट गुंजन मंगला ने अपनी एप्लीकेशन में कहा--न तो इंद्राणी एपीलैप्‍सी से पीड़ित है और न ही किसी डिप्रेशन से। 24 सितम्बर को हमारी इंद्राणी से मुलाकात हुई तो सुसाइड करने के कोई भी लक्षण नहीं दिखे। जेजे अस्पताल में इंद्राणी के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई सही जानकारी दी जा रही है और न ही मिलने दिया जा रहा है हॉस्पिटल में।

Latest India News