नई दिल्ली: शीना बोरा मर्डर केस में हर रोज नया ट्विट्स सामने आ रहा है। पहले शीना जो कि इंद्राणी की बहन बताई जा रही थीं वो उनकी बेटी निकली, फिर शीना के बर्थ सर्टिफिकेट में कुछ गड़बड़ियां सामने आईं, अब इंद्राणी के पांच पतियों की बात भी सामने आ गई है। अब इस हाईप्रोफाइल मामले में यह बात सामने आई है कि इंद्राणी के खिलाफ देहव्यापार के एक मामले में FIR तक दर्ज हो चुकी है। स्टार इंडिया ग्रुप के सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी से जुड़ा यह मामला इस कदर उलझा हुआ है कि है इसे सुलझाने के लिए पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। गौरतलब है कि इंद्राणी ने साल 2002 में ही पीटर मुखर्जी से शादी कर ली थी। वो स्टार इंडिया में एचआर थीं और पीटर के करीब आने के बाद पीटर ने आईएनएक्स नाम से नई कंपनी खोली जिसमें उन्हें सीईओ बना दिया गया।
देह व्यापार में आया इंद्राणी का नाम-
पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी के बारे में अब यह बात सामने आ रही है कि देहव्यापार से जुड़े एक मामले में उनका नाम उछला था। जानकारी के मुताबिक साल 2001 में कोलकाता में देहव्यापार के एक केस में पुलिस ने रेड मारी थी। इस रेड में पुलिस ने इंद्राणी को भी पकड़ा था। हालांकि उन्हें कुछ दिनों बाद जमानत मिल गई थी। पुलिस थाने में यह इंद्राण के खिलाफ पहली FIR थी। अब शीना के मर्डर केस के अलावा उसके फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर भी इंद्राण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी है।
Latest India News