1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समंदर में उतरा स्‍वदेश निर्मित 'INS कोच्चि'

समंदर में उतरा स्‍वदेश निर्मित 'INS कोच्चि'

नई दिल्ली: सबसे बड़ा और शक्तिशाली विध्वंसक पोत INS कोच्चि आज मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। 26/11 के मुंबई हमले के बाद पश्चिमी समुद्र तट को सुरक्षित बनाने का यह सेना का

समंदर में उतरा...- India TV Hindi
समंदर में उतरा स्‍वदेश निर्मित 'INS कोच्चि'

नई दिल्ली: सबसे बड़ा और शक्तिशाली विध्वंसक पोत INS कोच्चि आज मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। 26/11 के मुंबई हमले के बाद पश्चिमी समुद्र तट को सुरक्षित बनाने का यह सेना का सबसे बड़ा कदम है। इससे हिंद महासागर में देश का दबदबा बढ़ेगा।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इस पोत का जलावतरण मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में किया। INS कोच्चि भारत की दूसरी एवं दुनिया के ऐसे कुछ युद्धपोतों में से एक है, जिसमें सतह से हवा में मार करने के लिए मल्टी-फंक्शन निगरानी यंत्रों एवं रडार दिए गए हैं।

नौसेना के आंतरिक संगठन नौसेना डिजाइन निदेशालय द्वारा इसका डिजाइन तैयार किया गया है। मुंबई में मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स ने इसका निर्माण किया है। इसका नाम बंदरगाह शहर कोच्चि के नाम पर रखा गया है।

जहाज 164 मीटर लंबा और 17 मीटर गहरा है। इसे चार गैस टर्बाइन से संचालित किया जाता है। 30 नॉट तक की रफ्तार के लिहाज से इसकी संरचना बनाई गई है। रडार की पकड़ में नहीं आ सकने वाले इस जहाज पर करीब 40 अधिकारी और 350 कर्मी रह सकते हैं।

इस युद्धपोत पर तैनात खतरनाक हथियारों में आकाश में मार करने वाली मिसाइलें भी शामिल हैं। ये मिसाइलें समुद्र एवं सतह पर लंबी दूरी तक मार कर सकती हैं।

INS कोच्चि भारत की दूसरी एवं दुनिया के ऐसे कुछ युद्धपोतों में से एक है, जो सतह से हवा में मार करने के लिए मल्टी-फंक्शन निगरानी यंत्रों एवं रडारों से लैस है।

Latest India News