1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जांच के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रोका, हार्ट अटैक से मरीज की मौत

जांच के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रोका, हार्ट अटैक से मरीज की मौत

भिलाई: पुलिस जनता की रक्षा के लिए होते है लेकिन जब वही पुलिस जनता के साथ अमानवीय व्यवहार करे तो जनता किससे अपनी रक्षा की गुहार लगाए। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस का अमानवीय चेहरा

ट्रैफिक पुलिस ने रोका,...- India TV Hindi
ट्रैफिक पुलिस ने रोका, मरीज को आया हार्ट अटैक

भिलाई: पुलिस जनता की रक्षा के लिए होते है लेकिन जब वही पुलिस जनता के साथ अमानवीय व्यवहार करे तो जनता किससे अपनी रक्षा की गुहार लगाए। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस ने जांच के नाम पर मरीज को रोक कर चालानी कार्यवाही करने लगे। मरीज ने बताया कि उसकी तबियत खराब है लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। अचानक हार्ट अटैक आने से मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने लाश को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

पुलिस की संवेदनहीनता से गई मरीज की जान

मामला भिलाई के सुपेला थाना का है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने मरीज को जांच के नाम पर रोक दिया। मरीज ने बताया कि उसकी तबियत खराब है। उसके गिड़गिडाने के बावजूद पुलिस का दिल नहीं पसीजा और उसे रोक कर रखा। तभी अचानक मरीज को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

गुस्साएं परिवार वालों ने मुख्य मार्ग पर मरीज की लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। संवेदनहीनता के चलते परिजनों ने आरोपी ट्रैफिक पुलिस को सस्पेंड करने की मांग की है।

Latest India News