Support to Northern Alliance
4. उत्तरी गठबंधन को समर्थन (Support to Northern Alliance)
अफगानिस्तान में पाकिस्तान और अमेरिका समर्थित तालिबान के उदय होने के बाद भारत ने उत्तरी गठबंधन (तालिबान सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाला बल) और सोवियत यूनियन को समर्थन देने का फैसला किया। साल 1996 में रॉ ने 25 बेड वाला एक अस्पताल फरखुर एअरबेस पर बनवाया।
इस हवाई अड्डे को रॉ की एक टोही इकाई भारतीय उड्डयन अनुसंधान केंद्र द्वारा इस्तेमाल में लाया जाता था, ताकि उत्तरी गठबंधन को हवाई सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इन संबंधों में साल 2001 के अफगान युद्ध के दौरान और मजबूती आई। भारत ने तब करीब 8 से 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर जितनी रकम वाले हवाई युद्धक समान उपलब्ध करवाए थे। रॉ पहली खुफिया एजेंसी थी जिसने कुंदुज एअरलिफ्ट की सीमा को निर्धारित किया था।
अगली स्लाइड में पढ़ें रॉ से जुड़ी दिलचस्प बातें जानने के लिए
Latest India News