1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन शुरू

चेन्नई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन शुरू

चेन्नई: मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण उड़ानें पांच दिन तक बंद रहने के बाद चेन्नई हवाई अड्डे से आज अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि

chennai airport- India TV Hindi
chennai airport

चेन्नई: मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण उड़ानें पांच दिन तक बंद रहने के बाद चेन्नई हवाई अड्डे से आज अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज सुबह 6 बजे से चेन्नई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन शुरू हो गया।

आज सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान सुबह 10 बजे यहां पहुंचा। विज्ञप्ति में बताया गया है कि रात की उड़ानें भी शुरू हो गयी हैं। एएआई के मुताबिक, चेन्नई हवाई अड्डे पर आज सुबह एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान उतरी और साढ़े 11 बजे तक इस उड़ान सहित पांच विमान उतरे और रवाना हुए।

इसमें बताया गया है कि इस समयावधि के दौरान चेन्नई हवाई अड्डे पर आने वाली और जाने वाली घरेलू उड़ानों में एयर इंडिया, टू्र जेट और जेट एयरवेज की उड़ानें शामिल हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के विमानन नियामक ने रनवे के निरीक्षण के बाद कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आवागमन के लिए चेन्नई हवाई अड्डे को पूरी तरह से फिट करार दिया है।

Latest India News