अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस LIVE: 7 महिलाओं के हवाले PM मोदी का ट्विटर हैंडल, बता रही हैं अपनी #SheInspiresUs कहानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंप दिया है, जिनकी कहानी बाकियों को प्रेरणा दे सकती है। इससे जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां जानिए-

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंप दिया है, जिनकी कहानी बाकियों को प्रेरणा दे सकती है। उनके ट्विटर हैंडल @narendramodi से आज सबसे पहले स्नेहा मोहन दास ने एक विडियो ट्वीट किया और अपनी कहानी बताई। आज दिनभर में पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से सात महिलाएं ट्वीट कर अपनी कहानी बताने वाली हैं। इससे जुड़ी लाइव अपडेट्स यहां जानिए-
Live updates : International Women's Day PM Modi Twitter handle
-
March 08, 2020 3:02 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिये 4 उम्मीदवारों को नामित किया
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिये अर्पिता घोष, मौसम नूर, दिनेश त्रिवेदी और सुब्रत बख्शी को नामित किया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को यह जानकारी दी। बनर्जी ने ट्वीट किया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि महिला सशक्तिकरण के उनके निरंतर प्रयासों के तहत नामित किये गए लोगों में 50 फीसदी महिलाएं हैं। गौरतलब है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस फैसले का ऐलान किया है।
-
March 08, 2020 2:31 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
विजया पवार ने पीएम के हैंडल से ट्वीट की वीडियो
-
March 08, 2020 2:30 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
विजया पवार ने पीएम मोदी के ट्विटर से ट्वीट कर कहा कि "गोरमाटी कला को बढावा देने के लिए पंतप्रधान नरेंद्र मोदी जी ने न केवल हमें प्रोत्साहित किया बल्कि हमारी आर्थिक सहायता भी की। ये हमारे लिए गौरव की बात है। इस कला के संरक्षण के लिए मैं पूरी तरह से समर्पित हूं और महिला दिवस के अवसर पर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।"
-
March 08, 2020 12:13 PM (IST) Posted by Lakshya Rana
कश्मीर की रहने वाली आरिफा ने पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से वीडिया ट्वीट कर अपने जीवन के बारे में बताया।
-
March 08, 2020 11:33 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
मेरा मानना है कि शिक्षा परिवर्तन के लिए अपरिहार्य है: मालविका अय्यर
-
March 08, 2020 11:32 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल से दूसरे नंबर पर मालविका अय्यर ने ट्वीट किया। मालविका अय्यर ने एक वीडिया ट्वीट करके अपनी लाइफ के बारे में बताया।
-
March 08, 2020 11:29 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
मैं सशक्त महसूस करती हूं जब मुझे लगता है कि मैं वही कर रही हूं जिसके लिए मैं जुनूनी हूं: स्नेहा मोहनदास
-
March 08, 2020 11:21 AM (IST) Posted by Lakshya Rana
रविवार को ट्विटर पर @narendramodi हैंडल से सबसे पहले स्नेहा मोहन दास नाम की महिला ने ट्वीट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट करते हुए बताया कि वह फूड बैंक की संस्थापक हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी कहानी भी बताई।