1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IPL: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान मुरली विजय ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

MATCH- India TV Hindi
IPL MATCH

मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में सोमवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान मुरली विजय ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इन दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल की जगह फरहान बेहरदीन को और गुरकीरत सिंह की जगह अनुरीत सिंह को अंतिम एकादश में जगह मिली है। वहीं, बेंगलोर ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। परवेज रसूल की जगह इकबाल अब्दुल्ला को टीम में जगह मिली है।

टीमें :

किंग्स इलेवन पंजाब: मुरली विजय (कप्तान), डेविड मिलर, अनुरीत सिंह, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, हाशिम अमला, मारकस स्टोइनिस, केसी करिअप्पा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और बेहरदीन।

रॉयस चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, के.एल. राहुल, ट्रेविस हेड, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण एरॉन, इकबाल अब्दुल्ला, युजवेंद्र चहाल और क्रिस जोर्डन।

Latest India News