नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने एक बार लॉग-इन कर कई टिकट बुक कराने वाले एजेंटों पर नकेल कसने के लिए एक बार में एक टिकट बुक करने की सुविधा देने का निर्णय लिया है। अब ई-टिकट के मामले में एक यूजर लॉग-इन सत्र के दौरान केवल एक टिकट बुक किए जा सकेगा। दूसरा टिकट बुक करने के लिए यात्री को लॉग-आउट करके दुबारा प्रयास करना होगा।
यह सीमा केवल वारंट के जरिए बुकिंग करने वाले सैनिकों को छोड़कर आईआरसीटीसी एजेंटों समेत सभी पर लागू होगी।
यह सीमा 8 बजे से 12 बजे के दौरान ई-टिकटों की बुकिंग पर लागू होगी, परंतु आगे की यात्रा या वापसी के टिकटों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
Latest India News