लखनऊ: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की भारत दर्शन यात्रा 12 जुलाई से प्रारंभ होगी। महाकालेश्वर से यात्रा शुरू होकर 16 अगस्त को समाप्त होगी। शुक्रवार को IRCTC ने भारत दर्शन का शिड्यूल जारी कर दिया।
शिड्यूल के तहत टूर कोड, यात्रा की अवधि, दर्शनीय स्थल, ट्रेन मिलने के स्थान यात्रा पैकेज का विवरण दिया गया है। यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को तीनों समय का खाना, एसी व साधारण बसों लोकल यात्रा, बिना एसी वाले धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था दी जाएगी। बुकिंग IRCTC की वेबसाइट या पर्यटन भवन स्थित कार्यालय से कराई जा सकती है।
Latest India News