1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात सरकार ने सोहराबुद्दीन मामले के आरोपी एनके अमीन को किया बहाल

गुजरात सरकार ने सोहराबुद्दीन मामले के आरोपी एनके अमीन को किया बहाल

अहमदाबाद: गुजरात के गृह विभाग ने साल 2004 और साल 2005 के सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी एनके अमीन को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के तौर पर राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) में बहाली की

इशरत जहां मामले के...- India TV Hindi
इशरत जहां मामले के आरोपी एनके अमीन को बहाल किया

अहमदाबाद: गुजरात के गृह विभाग ने साल 2004 और साल 2005 के सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी एनके अमीन को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के तौर पर राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) में बहाली की है।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अमीन के निलंबन को खत्म कर दिया गया है और उन्हें एससीआरबी में डीएसपी नियुक्त किया गया है।' अमीन को सीबीआई की विशेष अदालत ने बीते आठ मई को खराब सेहत और दूसरे आरोपियों के साथ समानता के आधार पर उनको नियमित जमानत दे दी थी।
 
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में अमीन को मार्च, 2013 में जमानत मिली थी।

Latest India News