1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ से ISI एजेंट गिरफ्तार, साथी एजेंटो को पहुंचाता था पैसा

लखनऊ से ISI एजेंट गिरफ्तार, साथी एजेंटो को पहुंचाता था पैसा

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और राजस्थान सीआईडी ने राजधानी लखनऊ में एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया।

isi agent arrested in lucknow- India TV Hindi
isi agent arrested in lucknow

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और राजस्थान सीआईडी ने राजधानी लखनऊ में एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस महानिदेशक :कानून एवं व्यवस्था: दलजीत सिंह चौधरी ने यहां बताया कि राज्य के गाजीपुर जिले के रहने वाले जमालुद्दीन को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट है और वह अपने साथी एजेंटों को धन पहुंचाता था। वह संयुक्त अरब अमीरात से धन हासिल करता था।

उन्होंने बताया कि जमालुद्दीन पर पिछले 27 दिसंबर को राजस्थान के पोखरण में गिरफ्तार किये गये गोरधन सिंह नाम के व्यक्ति को धन पहुंचाने का भी आरोप है। सिंह ने भारतीय सेना की गोपनीय जानकारियां आईएसआई को दी थी।

चौधरी ने बताया कि जमालुद्दीन से एटीएस के साथ साथ राजस्थान की सीआईडी तथा खुफिया एजेंसी एजेन्सियां पूछताछ कर रही है।

हालांकि उन्होंने गिरफ्तार किये गये ISI एजेंट के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि एटीएस के अधिकारी इस गिरफ्तारी के सिलसिले में कल संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

Latest India News