1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS एजेंट सिराजुद्दीन 10 दिन की पुलिस रिमांड में

ISIS एजेंट सिराजुद्दीन 10 दिन की पुलिस रिमांड में

आतंकी संगठन ISIS से कथित संपर्कों के चलते गिरफ्तार किए गए IOC के मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद सिराजुद्दीन को आज 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

sirajuddin- India TV Hindi
sirajuddin

जयपुर: आतंकी संगठन ISIS से कथित संपर्कों के चलते गिरफ्तार किए गए IOC के मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद सिराजुद्दीन को आज 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुरक्षा एजेंसियों को सिराजुद्दीन के लैपटॉप में एक सीरियाई चैनल का डाउनलोड विडियो मिला है जिसमें जम्मू-कश्मीर को अलग इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात कही गई है। सिराजुद्दीन से 20 रुपए के नोट भी मिले जिनपर कश्मीर का नक्शा बना है और लिखा है, आईएस का कश्मीर में स्वागत है। बरामद सामग्री में भारत को विलायते हिंद कहा गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आलोक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ISIS की विचारधारा से काफी प्रभावित था और मुस्लिम युवकों को आतंकी संगठन के खेमे में लाने की कोशिश कर रहा था। त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को व्यक्ति के बारे में पहले ही सूचना दी जा चुकी है।

कर्नाटक के गुलबर्गा निवासी 30 वर्षीय सिराजुद्दीन को कल राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) और ATS ने गिरफ्तार किया था।

Latest India News