1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओवैसी को मिली IS की धमकी, कहा- अपना मुंह बंद रख

ओवैसी को मिली IS की धमकी, कहा- अपना मुंह बंद रख

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने धमकी दी है। ओवैसी को ट्वीटर पर दी गई धमकी में आईएसआईएस की आलोचना नहीं करने की चेतावनी दी

asadduddin owaisi- India TV Hindi
asadduddin owaisi

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने धमकी दी है। ओवैसी को ट्वीटर पर दी गई धमकी में आईएसआईएस की आलोचना नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

धमकी में ओवैसी को आईएस ने मुंह बंद रखने को कहा है। ओवैसी ने भी इस धमकी का जवाब दिया और कहा कि ISIS की सोच शैतानी है। उन्होंने कहा, ‘मैं शैतानी सोच वाले ISIS से नहीं डरता।’ उन्होंने कहा, "ऐसी धमकियां मुझे रोज मिलती हैं। मैं तब तक जीवित रहूंगा जब तक अल्लाह चाहेगा।"

ओवैसी ने कहा कि आईएस की विचारधारा शैतानी है और नफरत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा को पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत है। ओवैसी ने कहा, "वे (IS) रहम नहीं जानते। वह रहम का मतलब तक नहीं जानते। उन्होंने डेढ़ लाख मुसलमानों को मार डाला है जिनमें विद्वान भी शामिल हैं।"

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें आईएस की तरफ से धमकी मिली है। सोम का नाम यूपी के मुजफ्फरनगर दंगे में आया था।

देखिए वीडियो-

Latest India News