1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS लालच देकर बना रहा भारत में मुस्लिमों को आतंकी

ISIS लालच देकर बना रहा भारत में मुस्लिमों को आतंकी

नई दिल्ली: दुनियाभर में खून-खराबे और दहशत का आतंक फैलाने वाले ISIS के टारगेट पर अब हिंदुस्तान है। यह उस वक्त आई है जब हाल ही में एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया

ISIS लालच देकर बना रहा...- India TV Hindi
ISIS लालच देकर बना रहा भारत में मुस्लिमों को आतंकी

नई दिल्ली: दुनियाभर में खून-खराबे और दहशत का आतंक फैलाने वाले ISIS के टारगेट पर अब हिंदुस्तान है। यह उस वक्त आई है जब हाल ही में एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि आईएसआईएस भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है।

वही, जम्मू-कश्मीर में भी युवकों द्वारा आईएसआईएस और दूसरे आतंकी संगठनों के झंडे लहराने के मामले सामने आ चुके हैं।

एक अंग्रेजी अखबार ने खुलासा करते हुए बताया है कि आतंकी संगठन भारत और विदेश में रहने वाले मुस्लिम युवाओं को जिहाद और पैसों का लालच देकर आतंकी बना रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस के लिए रिक्रूटमेंट करने वाले ऐसे 70 से 75 लोग भारतीय खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। आईएसआईएस ज्वाइन कर चुके इंडियन मुजाहिदीन के कुछ लोग भारत में रिक्रूटमेंट करने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

ऐसे हैंडलर्स के होने की पुष्टि खुफिया अफसरों ने भी की है। ये अफसर उस ऑपरेशन का हिस्सा रहे हैं, जो बीते एक साल में तेलंगाना के 17 युवकों को आईएसआईएस ज्वाइन करने के लिए विदेश जाने से रोक चुके हैं।

खुफिया एजेंसियों ने यह भी खुलासा किया है कि कथित तौर पर गुजरात में रह रहे दो भारतीय आईएसआईएस हैंडलर्स के अलावा कुछ भारतीय सउदी अरब और अफगानिस्तान भी भारत के मुस्लिम नौजवानों को आतंकी बनाने की फिराक में हैं। इन लोगों के निशाने पर ज्यादातर ऐसे युवा हैं, जिनकी उम्र 20 साल के आस-पास है।

मुसेब (काल्पनिक नाम) नाम के एक ऐसे ही युवक ने अखबार को बताया कि ऐसे हैंडलर इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए युवकों का ब्रेनवॉश करते हैं और उन्हें सीरिया जाने में मदद करते हैं।

मुसेब के मुताबिक, एक शख्स ने खुद को इराक के मोसुल का बताते हुए उसके बारे में पूछा। मुसेब ने जब यह बताया कि वह भारत से है तो उस शख्स ने उसे एक भारतीय नंबर दिया।

मुसेब ने बताया, ''पहले वह शख्स अपनी पहचान जाहिर करने से कतरा रहा था, लेकिन बाद में जोर देने पर उसने बताया कि वह गुजरात से है। उसने जो नंबर दिया, वह तेलंगाना के एक व्यक्ति का निकला। मेरा एक और दोस्त आईएसआईएस ज्वाइन करता चाहता था। वह भी गुजरात के एक शख्स के संपर्क में था।''

Latest India News