1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में ISIS समर्थकों को फंडिंग करने वाला आतंकी कुवैत में गिरफ्तार

भारत में ISIS समर्थकों को फंडिंग करने वाला आतंकी कुवैत में गिरफ्तार

नई दिल्ली: भारत में आतंकी संगठन आईएसआईएस समर्थकों को फंडिंग और रिक्रूटमेंट करने वाले आतंकी अब्दुल्ला हादी अब्दुअल ईनाजी को कुवैत में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी हिंदुस्तानी एजेंसियों की जानकारी के आधार

isis- India TV Hindi
isis

नई दिल्ली: भारत में आतंकी संगठन आईएसआईएस समर्थकों को फंडिंग और रिक्रूटमेंट करने वाले आतंकी अब्दुल्ला हादी अब्दुअल ईनाजी को कुवैत में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी हिंदुस्तानी एजेंसियों की जानकारी के आधार पर की गई है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हादी ने मुंबई के अरीब मजीद और उसके चार साथियों को आईएस में शामिल होने के लिए पैसे दिए थे। मजीद पिछले साल जब सीरिया से भारत लौटा था तो उसे यहां गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाकी चार साथियों के बारे में कहा जाता है कि वे आईएस के लिए जंग लड़ते हुए मारे गए। एनआईए की एक टीम हादी से पूछताछ के लिए जल्द ही कुवैत जाएगी।

दरअसल भारत ने आईएसआईएस हिंदुस्तानी मॉडयूल से संबंधित अहम जानकारी कुवैत समेत कई देशों के साथ शेयर की थी। उसी जानकारी के आधार में विदेश में यह पहली गिरफ्तारी हुई है. आतंकी अब्दुल्ला के पकड़े जाने के बाद कुवैत ने उससे संबंधी जानकारी की हिंदुस्तान के साथ शेयर की है।

Latest India News