1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP: ISIS ने दी देवास में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

MP: ISIS ने दी देवास में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

शहर के एक निजी स्कूल में उस समय दहशत फ़ैल गयी जब आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के नाम से एक धमकी भरा पत्र मिला।

isis- India TV Hindi
isis

देवास: शहर के एक निजी स्कूल में उस समय दहशत फ़ैल गयी जब आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के नाम से एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में धमकी दी गई स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा साथ ही प्रिंसिपल को जिंदा जला दिया जाएगा। पत्र BCM स्कूल के प्रिंसिपल वर्गीस जोसफ को मिला जिसमें पठानकोट के रहने वाले मोहम्मद उस्मान नाम के व्यक्ति के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने को कहा गया है।

प्राचार्य वर्गीस जोसफ ने पुलिस से स्वयं एवं 1300 छात्र- छात्राओं की सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाईं।  नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने किया आरोपी मोहम्मद उस्मान व अज्ञात आरोपी के खिलाफ गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। दरअसल लंबे समय से स्कूल की फीस भरने को लेकर प्राचार्य और आरोपी मोहम्मद उस्मान के बीच विवाद चल रहा है। फीस ना लेने का दबाव बनाने के लिए इस तरह का पत्र लिखा गया है।

पत्र लिखने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।पत्र स्कूल में साधारण डाक से प्राप्त हुआ था देश में पहली बार नहीं है की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के नाम से धमकी भरे पत्र भेजे जाते रहे हैं। यह बात तो साफ है स्कूल को धमकी शरारती तत्वों द्वारा दी गई है पुलिस मामले में जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है|

Latest India News