हिंदुस्तानी नौजवानों को बहका रहा है आईएस
जब से ISIS के मुखिया ने इस आतंकी संगठन को खड़ा किया है। वो लगातार अपना दायरा बढ़ा रहा है और इसके लिए वो सहारा ले रहा है उन नौजवानों का जो आईएस के बहकावे में आसानी से आ जाते हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हिंदुस्तान से कई ऐसे लड़के हैं जो सीरिया जाकर जंग लड़ रहे हैं।
कई ऐसे नौजवान हैं जिन्हें सीरिया जाने से पहले ही रोक लिया गया। हालांकि जानकार इस बात की आशंका जाहिर कर रहे हैं कि देश से बाहर जाने वाले लोग आज भी हमले का जरिया बन सकते हैं।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक isis भारत के लिए बड़ा खतरा इसलिए बनता जा रहा है क्योंकि वो खुद तो लड़के भर्ती कर ही रहा है। लेकिन उससे भी खतरनाक बात ये है कि वो अब भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय आतंकी सगंठनों से भी हाथ मिलाने की कोशिश कर रहा है। ताकि भारत को आसानी से निशाना बनाया जा सके।
आगे पढ़िए- दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है ISIS
Latest India News