1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मसरत आलम को आज गिरफ्तार कर सकती है जम्मू-कश्मीर पुलिस

मसरत आलम को आज गिरफ्तार कर सकती है जम्मू-कश्मीर पुलिस

नई दिल्ली: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने और पड़ोसी मुल्क का झंडा लहराने के मामले में मसरत आलम पर विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार मामले में मुफ्ती सरकार से नाराजगी जाहिर कर

मसरत आलम आज हो सकता है...- India TV Hindi
मसरत आलम आज हो सकता है गिरफ्तार

नई दिल्ली: पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने और पड़ोसी मुल्क का झंडा लहराने के मामले में मसरत आलम पर विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार मामले में मुफ्ती सरकार से नाराजगी जाहिर कर चुकी है, वहीं इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस आज रात या कल शुक्रवार सुबह तक मसरत आलम को गिरफ्तार कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने शुक्रवार को 'त्राल चलो' का आह्वान किया है। बुधवार को श्रीनगर की रैली में जो कुछ हुआ, उसके बाद प्रदेश सरकार इस ओर फूंक-फूंक के कदम रख रही है। ऐसे में शुक्रवार की रैली से पहले एहतियातन मसरत आलम और सैयद गिलानी समेत कई अलगावावादी नेताओं को हिरासत में लिया जा सकता है।

एक मीडिया चैनल को पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मसरत आलम को गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया जा सकता है लेकिन इस गिरफ्तारी या हिरासत का श्रीनगर की रैली से कोई संबंध नहीं होगा।

Latest India News