1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन लूट का गठबंधन: जयललिता

द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन लूट का गठबंधन: जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता ने द्रमुक को आड़े हाथ लिया और द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को लूट का गठबंधन करार दिया।

J Jayalalitha- India TV Hindi
J Jayalalitha

अराकोणम (तमिलनाडु): तमिलनाडु की मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता ने द्रमुक के खिलाफ अपना हमला तेज करते हुए आज 2जी घोटाले में विशाल भ्रष्टाचार में कथित तौर पर शामिल रहने के लिए द्रमुक को आड़े हाथ लिया और द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन को लूट का गठबंधन करार दिया।

जयललिता ने राष्ट्रमंडल घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा, द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन का मतलब है कि यह लूट का गठबंधन है। गठबंधन को (पूर्व के चुनावों में) 2जी, राष्ट्रमंडल और आदर्श घोटालों के लिए सजा मिली। इस तथ्य के मद्देनजर कि वे राष्ट्रमंडल खेलों में भी खेले आप समझ सकते हैं कि यह किस तरह का गठबंधन है।

उन्होंने अगस्तावेस्टलैंड सौदे का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि जब द्रमुक सत्ता में थी तब कांग्रेस और द्रमुक केंद्र और राज्य में भ्रष्टाचार में लिप्त हुई। जयललिता ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए द्रमुक पर निशाना साधा और कहा कि जब पार्टी सत्ता में थी तब रेत, ग्रेनाइट और बिजली खरीद सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार हुआ था।

उन्होंने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा का नाम लिए बिना कहा, 1.76 लाख करोड़ रुपए का विशाल भ्रष्टाचार (2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में) द्रमुक के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक एयरसेल-मैक्सिस सौदे और टेलीफोन एक्सचेंज मामले में भी शामिल थी। इन दोनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन आरोपी हैं।

Latest India News