A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी आतंकवादी ने जान से मारने की धमकी दीः जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष

पाकिस्तानी आतंकवादी ने जान से मारने की धमकी दीः जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष

भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी ने जान से मारने की धमकी दी है।

<p>पाकिस्तानी आतंकवादी...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE पाकिस्तानी आतंकवादी ने जान से मारने की धमकी दीः जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष 

जम्मू: भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी ने जान से मारने की धमकी दी है। रैना ने कहा कि उन्होंने यह मसला जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के समक्ष भी उठाया है, जिन्होंने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि, पुलिस ने रैना को मिली जान से मारने की धमकी के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। 

भाजपा नेता ने दावा किया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे उन्हें पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को लश्कर का कमांडर बताया। रैना ने कहा कि फोन करने वाले ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश भेजकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कराने और वहां मंदिर बनाने जैसे बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी।

भाजपा नेता ने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

Latest India News