A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कुपवाड़ा में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

J&K: कुपवाड़ा में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

security forces- India TV Hindi
security forces

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, "कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को सर्तक जवानों ने मार गिराया व इनसे दो हथियार बरामद किए गए।"

उन्होंने कहा, "इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।"

Latest India News