J&K: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल
J&K: कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल
India TV News Desk
Published : Jul 16, 2018 10:30 am IST, Updated : Jul 16, 2018 10:34 am IST
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सेना ने 1 आतंकवादी को मार गिराया...
(Representational image, PTI)
नई दिल्ली:जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सेना ने 1 आतंकवादी को मार गिराया। इस आतंकी मुठभेड़ में 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है। मारे गए आतंकी का शव बरामद किया जा चुका हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए आंतकवादी के पास से एक एके 47 राइफल बरामद की है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।