1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मारपीट, छात्रावास से बाहर निकाला

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मारपीट, छात्रावास से बाहर निकाला

नई दिल्ली: कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के दो छात्रों की कल देर रात दूसरे समूह के विद्यार्थियों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी और उन्हें उनके छात्रावास के कमरे से बाहर निकाल दिया। विश्वविद्यालय

कोलकाता: जादवपुर...- India TV Hindi
कोलकाता: जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मारपीट

नई दिल्ली: कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के दो छात्रों की कल देर रात दूसरे समूह के विद्यार्थियों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी और उन्हें उनके छात्रावास के कमरे से बाहर निकाल दिया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों से की गयी शिकायत में छात्र जहांगीर हुसैन और पार्थ मल ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यार्थी उन्हें इस साल मार्च में घटी छेड़छाड़ की एक घटना के सिलसिले में चुप रहने की धमकी दे रहे थे। 
उन्होंने बताया कि दूसरे समूह के विद्यार्थियों ने देर रात एक बजे उनकी पिटाई की और उन्हें छात्रावास से बाहर निकाल दिया। हुसैन के मुताबिक उन्होंने पहले भी डीन और छात्रावास अधीक्षक से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

इस बारे में जब विश्वविद्यालय के डीन डॉ रजत राय से संपर्क किया गया तो उन्होंने मीडिया से कहा कि शिकायत के मामले में तफ्तीश शुरू कर दी गयी है। 

उन्होंने बताया, हमारा एक रैगिंग निरोधक दस्ता है जो घटना की जांच कर रहा है। शिकायत पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

Latest India News