जम्मू-कश्मीर: डोडा में बादल फटने से 6 लोगों की मौत, मलबे में दबे हैं कई लोग
जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभी तक 4 लोगों को मलबे से ज़िंदा निकाला गया है जबकि कई लोग मलबे में अब भी फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ठठरी शहर में मध्यरात्रि के बाद बादल फटने के कारण इलाके में बाढ़ आ गई।
