A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पाक की गोलीबारी का BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 3 चौकियों को किया तबाह

जम्मू-कश्मीर: पाक की गोलीबारी का BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 3 चौकियों को किया तबाह

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करने पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तीन चौकियों को तबाह कर दिया है।

LOC- India TV Hindi
LOC

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करने पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तीन चौकियों को तबाह कर दिया है। बीएसएफ की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 2 रेंजर्स के घायल होने की खबर है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय सीमा में भारी गोलीबारी की गई जिसमें बीएसएफ के कॉन्स्टेबल तपन मंडल शहीद हो गए। पाकिस्तान की इस कायराना कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तान की चौकियों पर भारी फायरिंग कर तीन चौकियों को तबाह कर दिया।

Latest India News