A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी खोज अभियान शुरू, आतंकियों के छिपे होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी खोज अभियान शुरू, आतंकियों के छिपे होने की खबर

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो दर्जन गांवों में सोमवार को सुरक्षाबलों ने भारी खोज अभियान शुरू किया।

Jammu and Kashmir: Massive security operation underway in Pulwama- India TV Hindi
Jammu and Kashmir: Massive security operation underway in Pulwama

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो दर्जन गांवों में सोमवार को सुरक्षाबलों ने भारी खोज अभियान शुरू किया। यह अभियान पुत्रिगाम, रोहमु, राजपोरा, मैत्रिगाम, गोसू, फ्रासीपोरा और अन्य गांवों में आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक हुए खोज अभियान में किसी भी गांव से गलीबारी की खबर नहीं आई है। दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियानों में यह पहला अभियान नहीं है।

Latest India News