A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आवंतिपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, दूसरे ने किया सरेंडर

जम्मू-कश्मीर: आवंतिपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, दूसरे ने किया सरेंडर

जम्मू-कश्मीर के आतंविपोर के नूरपोरा इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकवादी मारा गया जबकि दूसरे आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। 

जम्मू-कश्मीर: आवंतिपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, दूसरे ने किया सरेंडर - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जम्मू-कश्मीर: आवंतिपोरा एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, दूसरे ने किया सरेंडर 

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के आतंविपोर के नूरपोरा इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकवादी मारा गया जबकि दूसरे आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। आतंकवादी के सरेंडर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सरेंडर करनेवाला आतंकवादी पुलवामा के गुलशनपुरा इलाके का रहनेवाला है। यह आतंकवादी इसी साल 25 सितंबर से गायब हो गया था।

कश्मीर घाटी में इस साल अबतक कुल 35 आतंकवादी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं 130 स्थानीय युवक आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए हैं।

Latest India News