A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान की सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया

पाकिस्तान की सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया

पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Poonch sector, Indian Army retaliating- India TV Hindi
Image Source : FILE Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Poonch sector, Indian Army retaliating

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि बालाकोट और मेंढर सेक्टर में भी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने शाम सात बजे बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

अंतिम सूचना मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में भी अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि तंगधार सेक्टर में गोलाबारी पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुआ। 

Latest India News