जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सैन्य दल पर हमला, 2 जवान घायल
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सैन्य दल पर हमला, 2 जवान घायल
India TV News Desk
Published : Dec 04, 2017 02:41 pm IST, Updated : Dec 04, 2017 02:41 pm IST
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने काजीगंड इलाके में गश्त लगा रहे सेना के एक दल पर हमला कर दिया। तलाशी अभियान चलाने के लिए इलाके को घेर लिया गया है।
Kashmir-encounter
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों ने सोमवार को सेना के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने काजीगंड इलाके में गश्त लगा रहे सेना के एक दल पर हमला कर दिया। तलाशी अभियान चलाने के लिए इलाके को घेर लिया गया है।