1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश के बाद जम्मू में नदियां उफान पर, अलर्ट जारी

भारी बारिश के बाद जम्मू में नदियां उफान पर, अलर्ट जारी

जम्मू में पिछले 24 से अधिक घंटों से हो रही भारी बारिश के बाद रविवार को बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया।

jammu river over flood- India TV Hindi
jammu river over flood

जम्मू: जम्मू में पिछले 24 से अधिक घंटों से हो रही भारी बारिश के बाद रविवार को बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया। राज्य में कई नदियां उफान पर हैं। जिला प्रशासनिक अधिकारी ने बताया, "बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया और बाढ़ निवारण से संबंधित सभी विभागों को पहले से ही तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।"

उन्होंने बताया, "तवी नदी रविवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। चिनाब नदी भी खतरे के निशान से 30 फुट ऊपर बह रही है।" रामबन जिले में भूस्खलनों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को राजमार्ग पर यातायात को बाधित कर दिया गया।

Latest India News